होम लखनऊ में जाली नोट छापने वाले दो गिरफ्तार,हजारों नोट बरामद

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 13, 2020 07:55 PM

लखनऊ में जाली नोट छापने वाले दो गिरफ्तार,हजारों नोट बरामद

लखनऊ में जाली नोट छापने वाले दो गिरफ्तार,हजारों नोट बरामद

लखनऊ में जाली नोट छापने वाले दो गिरफ्तार,हजारों नोट बरामद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने सोमवार को आलमबाग क्षेत्र से जाली नोटों का धंधा करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हजारों की संख्या में छापे गये जाली नोट और उपकरण आदि बरामद किए गये हैं।

पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी) सुरेश चन्द्र रावत ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आलमबाग पुलस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रुप से कार्यवाई करते हुए जाली नोटों का धंधा करने वाले गिरोह के दो सदस्यों रायबरेली निवासी राम कमल यादव और लखनऊ निवासी सतीश पाण्डेय को गीतापल्ली पुल के नीचे आज गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 21 हजार 750 जाली नोट बरामद किए। इसके अलावा गिरफ्तारी सतीश पाण्डेय के कृष्णानगर इलाके के मधुनगर स्थित कमरे से जाली नोट छापने के काम आने वाला स्कैनर, 32 हजार से अधिक छपे नोट बगैर कटिंग किए गये। जाली नोट 100 एवं 50 रुपये के हैं। मौके से जाली नोट छापने के काम आने वाला कागज और अन्य सामान बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार राम कमल यादव ने बताया कि इसके पहले वह अपने मित्र राघवेन्द्र के साथ मिलकर जाली नोटों का धंधा करता था। उसे इसी मामले में विभूतिखण्ड पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)