होम बहुजन समाज पार्टी ने फिर खेला ब्राह्मण कार्ड

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 14, 2020 12:59 PM

बहुजन समाज पार्टी ने फिर खेला ब्राह्मण कार्ड

बहुजन समाज पार्टी ने फिर खेला ब्राह्मण कार्ड

बहुजन समाज पार्टी ने फिर खेला ब्राह्मण कार्ड

बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने संगठन में एक बार बदलाव किया है। समझा जाता है कि वोट बैंक की गणित सेट करने के लिए बसपा मुखिया मायावती ने अब एक बार फिर ब्राह्मण कार्ड चला है। बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा में पार्टी के नेता दानिश अली को हटाकर सांसद रितेश पांडेय को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं मलूक नागर को उपनेता बनाया गया है। इस फेरबदल में प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली की कुर्सी हालांकि सलामत है।

मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में लालजी वर्मा (पिछड़े वर्ग से) को और विधान परिषद में दिनेश चंद्रा (दलित वर्ग से) को पार्टी नेता के पद पर बरकरार रखा है।सूत्रों के अुनसार, ब्राह्मण समाज में भाजपा के प्रति मोह कम होने पर बसपा नजर बनाए हुए है। कांग्रेस की ओर ब्राह्मणों का रुझान न हो, इसलिए बसपा ने बड़ा बदलाव किया है। बसपा में दलित ब्राह्मण समीकरण को आजमाया जाता रहा है। रामवीर उपाध्याय के बगावती तेवरों के बाद से प्रदेश में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर युवा सांसद रितेश पांडेय को आगे करना एक प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि दानिश अली को करीब दो माह पूर्व ही दल नेता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)