होम आलोक सिंह नॉएडा ,सुजीत पांडे लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर होंगे
आलोक सिंह नॉएडा ,सुजीत पांडे लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर होंगे
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सिस्टम पर मुहर लगा दी है। सोमवार को योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लखनऊ और गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर की तैनाती के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। इस फैसले के बाद सुजीत पांडे लखनऊ के और आलोक सिंह गौतमबुद्ध नगर के पहले पुलिस कमिश्नर बने हैं। योगी सरकार ने पुलिस सुधार की दिशा में इसे बड़ा कदम बताया है।
कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने आज पुलिस सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नर प्रणाली के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।