होम बांग्लादेश बॉर्डर से पाकिस्तान रच रहा नापाक साजिश, रोहिंग्याओं को दे रहा आतंकी ट्रेनिंग

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 9, 2020 12:07 PM

बांग्लादेश बॉर्डर से पाकिस्तान रच रहा नापाक साजिश, रोहिंग्याओं को दे रहा आतंकी ट्रेनिंग

बांग्लादेश बॉर्डर से पाकिस्तान रच रहा नापाक साजिश, रोहिंग्याओं को दे रहा आतंकी ट्रेनिंग

बांग्लादेश बॉर्डर से पाकिस्तान रच रहा नापाक साजिश, रोहिंग्याओं को दे रहा आतंकी ट्रेनिंग

खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे यह मुहावरा सत प्रतिशत पाकिस्तान पर लागू हो रहा है. जब लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर बौखलाए पाकिस्तान को अपनी नापाक साजिश में कामियाबी नहीं मिली, तो उसने भारत में अपनी आतंकी करतूत को बांग्लादेश बॉर्डर के सहारे करने का प्लान बानाया है.

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI बांग्लादेश से भारत में आने वाले रोहिंग्या मुसलमानों को आतंक फैलाने की ट्रेनिंग दे रही है. इसके लिए पाकिस्तान ने बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (JMB) की मदद ली है. पाकिस्तान रोहिंग्याओं को JMB से ट्रेनिंग दिला रहा है और इसके लिए उसे फंडिंग भी कर रहा है.

खुफिया विभाग को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तान की तरफ से JMB को टेरर फंडिंग की पहली किस्त मिल चुकी है और इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए है. ISI ने JMB को न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि साऊदी अरब, मलेशिया और यूके (UK) के जरिए भी फंडिंग कराई है.

इनपुट मिलने के बाद से ही JMB और रोहिंग्याओं के आतंकी कनेक्शन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एनआईए (NIA), बीएसएफ (BSF) और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) को अलर्ट कर दिया गया है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)