होम ईरान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं
ईरान में 5.8 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं
ईरान के खुरासान-ए-रिजवी प्रांत में अफगानिस्तान की सीमा के निकट बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 दर्ज की गई। हालांकि किसी के हताहत होने या प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, खाफ काउंटी के संगन कस्बे में सुबह 7.59 बजे जमीन से आठ किलोमीटर अंदर भूकंप आया।
प्रांत के आपातकालीन विभाग के महानिदेशक होजातली शयंफर ने कहा, 'हमें फिलहाल किसी के मारे जाने की खबर नहीं मिली हैं, लेकिन इससे बड़ा क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिसकी हमारी सर्वे टीमें जांच कर रही हैं।'
उन्होंने हालांकि कहा कि भूकंप के खनाबदोश आबादी के मध्य में आने के कारण पशुगाहों को नुकसान हुआ है। प्रभावित क्षेत्रों में सहायक दलों को तैनात कर दिया गया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।