होम भारत बंद: उत्तर प्रदेश में हड़ताल बेअसर

समाचारखेल Alert Star Digital Team Jan 8, 2020 01:01 PM

भारत बंद: उत्तर प्रदेश में हड़ताल बेअसर

भारत बंद: उत्तर प्रदेश में हड़ताल बेअसर

भारत बंद: उत्तर प्रदेश में हड़ताल बेअसर

 श्रम कानून में किये गये संशोधन और रेलवे समेत अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में मजदूर संगठनों के आज भारत बंद का उत्तर प्रदेश में कोई खास असर नहीं दिखाई दे रहा है ।

राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको के अलावा निजी बैंक भी खुले हैं और वहां सुचारू रूप से काम हो रहा है । सरकारी कायार्लयों में भी काम काज रोज की तरह हो रहा है । सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रोज की तरह है । हालांकि राजधानी लखनऊ समेत अन्य जिलों में सुबह से हो रही बरसात से लोग सड़कों पर कम दिखाई दे रहे हैं । लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं । सरकारी और निजी बसें भी चल रही हैं और रेल को भी अभी तक कहीं से बाधित किये जाने की सूचना नहीं है ।

हालांकि वामपंथी दलों ने बंद को सफल बनाने के लिये नीति बनाई है । जिलों में हड़ताल की सफलता के लिए अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी जिला मुख्यालयों पर हड़ताल के समर्थन में बुधवार को धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय भी लिया गया है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी :सीपीआई: के राज्य सचिव गिरीश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों, मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों के खिलाफ एक के बाद एक फैसले ले रही है। रेलवे विभाग तक का निजीकरण किया जा रहा है। बैंक कर्मी भी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी :माकपा: के राज्य सचिव डॉ. हीरा लाल यादव ने कहा कि श्रम कानूनों में पूंजीपतियों के पक्ष में बदलाव करके भाजपा सरकार ने साबित कर दिया है कि उसे मजदूरों के हितों से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने दावा किया कि लाखों लोगों ने हड़ताल का समर्थन किया है ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)