होम सर्द हवा के बीच दिल्ली में बारिश, कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति
सर्द हवा के बीच दिल्ली में बारिश, कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में बुधवार सुबह बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान गिर गया और कई स्थानों पर ट्रैफिक धीमी गति से चलने लगा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।’’ आर्द्रता स्तर 100 फीसदी तक दर्ज किया गया।सफदरजंग वेधशाला ने छह मिलीमीटर बारिश दर्ज की। इसके अलावा पालम में 5.3 मिमी और रिज क्षेत्र में 6.8 मिमी बारिश दर्ज हुई। लोधी और आया नगर वेधशालाओं में क्रमश: 10 मिमी और 5.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बारिश का सिलसिला पूरे दिन जारी रहेगा। वहीं दूरदराज के इलाकों में ओलावृष्टि का अनुमान है।उन्होंने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 16 डिग्री सेल्सियस और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रेलवे अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से उत्तरी रेलवे की 16 रेलगाड़ियां देरीसे चल रही हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।