होम गुंडों को खुला संरक्षण दे रही है भाजपा सरकार: प्रियंका गांधी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 8, 2020 12:41 PM

गुंडों को खुला संरक्षण दे रही है भाजपा सरकार: प्रियंका गांधी

गुंडों को खुला संरक्षण दे रही है भाजपा सरकार: प्रियंका गांधी

गुंडों को खुला संरक्षण दे रही है भाजपा सरकार: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अहमदाबाद में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गुंडों को खुला संरक्षण दे रही है। उन्होंने घटना से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि भाजपा सरकार गुंडों को खुला संरक्षण दे रही है। पहले इनके मंत्री गुंडों को जेल से छूटने के बाद फूल माला पहनाते थे। अब तो सड़क पर ही कानून की आंख पर पट्टी बांध दी गई है। प्रियंका ने वीडियो का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि साफ दिख रहा है कि एबीवीपी के गुंडा तत्व शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को पीट रहे हैं और पुलिस मूक खड़ी है। गौरतलब है कि जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) हिंसा के खिलाफ मंगलवार को अहमदाबाद में आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और उसके प्रतिद्वंद्वी नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) के सदस्यों के बीच झड़प हो गई जिसमें 10 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)