होम उड़ान भरते ही तेहरान के पास यूक्रेन का बोइंग विमान क्रैश, सभी 180 यात्रियों की मौत
उड़ान भरते ही तेहरान के पास यूक्रेन का बोइंग विमान क्रैश, सभी 180 यात्रियों की मौत
ईरान की राजधानी तेहरान के खोमैनी हवाई अड्डे के पास बुधवार को यूक्रेन का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके कारण उसमें सवार सभी 180 यात्रियों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक यूक्रेन का विमान बोइंग 737-800 जेट उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा तेहरान के दक्षिण पश्चिमी उपनगर पारंद के पास हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइन के विमान बोइंग 732 ने स्थानीय समयानुसार 05ः15 में उड़ान भरी थी।यह विमान यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित बोरिस्पिल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ था कि अचानक यह हादसा हो गया। ईरानी विमानन संगठन के प्रवक्ता रेजा जफरजादेह ने कहा,''घटना की सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय उड्डयन विभाग की एक जांच टीम को घटनास्थल पर भेज दिया गया। हम आने वाले बुलेटिनों में और जानकारी देंगे। इस दुर्घटना का कारण विमान में तकनीकी खराबी बताई जा रही है।बताया जाता है कि इस हादसे में मारे गए लोगों में चालक दल के सभी सदस्य भी शामिल हैं। दुर्घटना के समय विमान में कुल 180 लोग सवार थे। यह हादसा ईरान की ओर से इराक स्थित अमेरिकी और गठबंधन सेना के दो ठिकानों पर हुए कई मिसाइल हमलों के चंद घंटों के भीतर ही हुआ।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।