होम तनाव के बीच भारत ने किया अमेरिका और ईरान से संपर्क, हालात पर जताई चिंता
तनाव के बीच भारत ने किया अमेरिका और ईरान से संपर्क, हालात पर जताई चिंता
ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को ईरान, ओमान, यूएई और अमेरिका के विदेश मंत्रियों से बात की और क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर भारत की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया। विदेश मंत्री ने अपने ईरानी समकक्ष जवाद जरीफ से बात की और कहा कि भारत क्षेत्र में तनाव के बढ़ते स्तर को लेकर बेहद चिंतित है। ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को ईरान, ओमान, यूएई और अमेरिका के विदेश मंत्रियों से बात की और क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर भारत की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया। विदेश मंत्री ने अपने ईरानी समकक्ष जवाद जरीफ से बात की और कहा कि भारत क्षेत्र में तनाव के बढ़ते स्तर को लेकर बेहद चिंतित है। यूएई के समकक्ष के साथ बातचीत के बाद जयशंकर ने ट्वीट किया कि यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नहयान से सार्थक बातचीत हुई। क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम को लेकर विचारों का आदान- प्रदान हुआ।’’इससे पहले जयशंकर ने ओमान के विदेश मंत्री से फोन पर हुई बातचीत के बाद ट्वीट किया, “क्षेत्र में तनाव को लेकर विदेश मंत्री यूसुफ अलावी के साथ चर्चा की। खाड़ी में स्थायित्व और सुरक्षा से जुड़े हमारे साझा हितों की एक बार फिर पुष्टि की।”
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।