होम देश में छात्र सुरक्षित नहीं और सरकार CAA में बिजी है: संजय राउत

Alert Star Digital Team Jan 6, 2020 12:28 PM

देश में छात्र सुरक्षित नहीं और सरकार CAA में बिजी है: संजय राउत

देश में छात्र सुरक्षित नहीं और सरकार CAA में बिजी है: संजय राउत

देश में छात्र सुरक्षित नहीं और सरकार CAA में बिजी है: संजय राउत

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में जो हिंसा हुई उसपर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. मोदी सरकार पर हमलावर रहने वाले शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार JNU हिंसा के बहाने सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अभी नागरिकता संशोधन एक्ट में ही बिजी है, दूसरी ओर छात्र अपने ही देश में सुरक्षित नहीं हैं.

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, 'देश की राजधानी दिल्ली में कभी पुलिस यूनिवर्सिटी में घुस जाती है, फायरिंग हो जाती है और नकाबपोश लोग यूनिवर्सिटी में घुसकर छात्रों पर हमला करते हैं. ये पूरी तरह से कानून का उल्लंघन है, ये ठीक नहीं है'.

उन्होंने कहा कि सरकार के लोग CAA में व्यस्त हैं, लेकिन देश में छात्र ही सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने जांच बैठाने की बात की है, लेकिन हमलावर कौन हैं और हिंसा के पीछे क्या कारण है, ये जांचना होगा.

संजय राउत ने कहा कि पिछले पांच साल से ही JNU को निशाना बनाया जा रहा है. जेएनयू ने हमें नोबेल प्राइज विनर दिए हैं, कई ऐसे बड़े स्कॉलर यहां से निकले हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)