होम BJP एजेंट की तरह काम कर रही मायावती: राशिद अल्वी
BJP एजेंट की तरह काम कर रही मायावती: राशिद अल्वी
मरोहा के पूर्व सांसद तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मायावती पर हमला बोलते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एजेंट की तरह काम कर रही है।
अल्वी सोमवार को यहां कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओमकार कटारिया 'गुर्जर' और दूसरे पदाधिकारियों द्वारा आयोजित पार्टी सम्मेलन को बतौर मुख्यअथिति संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मायावती के उस बयान पर तंज कसा, जिसमें आज मायावती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को राजस्थान में जाने की सलाह दी थी ,जहां अस्पतालों में बीमारी से सैकड़ों बच्चो की मौत हो गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,उन्होंने कहा कि ये वही मायावती है, जिन्होंने 370 और तीन तलाक कानून पर भाजपा का समर्थन किया था, वो संसद मे कुछ बोलती है, और बाहर आकर कुछ और बोलती हैं। उन्होंने कहा कि मायावती वही बयान दोहराती हैं जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ भाजपा की एजेंट की तरह काम कर रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।