होम बगदाद में US दूतावास के पास हमला, दागे गए कम से कम दो रॉकेट
बगदाद में US दूतावास के पास हमला, दागे गए कम से कम दो रॉकेट
इराक में अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के कारण बढ़े तनाव के बीच यहां अमेरिकी दूतावास के निकट दो रॉकेट दागे गए। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ‘ग्रीन जोन’ में रविवार को दो रॉकेट गिरे। ‘ग्रीन जोन’ में लगातार दूसरी रात रॉकेट दागे गए हैं और पिछले दो महीनों में अमेरिकी प्रतिष्ठानों को 14वीं बार निशाना बनाया गया।चिकित्सकीय सूत्रों ने बताया कि तीसरा रॉकेट ‘ग्रीन जोन’ के बाहर एक मकान में गिरा जिसके कारण चार लोग घायल हो गए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।