होम आग की तरह धधक रहा है ईरान,अब अमेरिका को जख्म देगा यह कट्टरपंथी ईरानी जनरल

Alert Star Digital Team Jan 6, 2020 12:35 PM

आग की तरह धधक रहा है ईरान,अब अमेरिका को जख्म देगा यह कट्टरपंथी ईरानी जनरल

आग की तरह धधक रहा है ईरान,अब अमेरिका को जख्म देगा यह कट्टरपंथी ईरानी जनरल

आग की तरह धधक रहा है ईरान,अब अमेरिका को जख्म देगा यह कट्टरपंथी ईरानी जनरल

बगदाद में अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की जगह लेने वाले नए जनरल इस्माइल घानी ने रविवार को अमेरिका से बदला लेने का संकल्प लिया है।ईरान ने सुलेमान की हत्या के जवाब में 2015 के परमाणु समझौते के बाकि हिस्से को रद्द करने का फैसला किया है। उधर इराक की संसद ने रविवार को देश से अमेरिकी सेना को बाहर करने के पक्ष में मतदान किया। इन तीन घटनाक्रमों के बाद ईरान परमाणु बम बनाने के करीब जा सकता है, अमेरिका के खिलाफ तेहरान के प्रॉक्सी या सैन्य हमले भी देखने को मिल सकते हैं, जिसके बाद इस्लामिक स्टेट समूह के इराक में वापसी की आशंका बढ़ सकती है, जिससे पश्चिम एशिया की स्थिति और अधिक खतरनाक हो सकती है।तनाव उस वक्त और बढ़ गया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इराक की संसद में अपने सैनिकों को वहां से निकाले जाने के पक्ष हुए मतदान को लेकर इराक से अरबों डॉलर के मुआवजे की मांग की। ट्रम्प ने कहा कि यदि वे हमें जाने को कहते हैं, यदि यह मित्रवत रूप से नहीं किया जाता है, तो हम उन पर अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाएंगे। इन प्रतिबंधों से ईरान पर लगाए गए प्रतिबंध भी छोटे लगने लगेंगे। इराक में अमेरिका का सैन्य अड्डा ‘‘ बेहद महंगा है। यदि वे हमें इसके लिए भुगतान नहीं करते तो हम वापस नहीं जाएंगे। घानी ने सोमवार को प्रसारित ईरान के सरकारी टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार में यह टिप्पणी की।घानी ने कहा कि निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि ईरान के साथ हुए बहुपक्षीय समझौते से अमेरिका के पीछे हटने और उस पर फिर से प्रतिबंध लगाने के जवाब में ईरान ने परमाणु समझौते से पीछे हटने से संबंधित अपने पांचवें कदम को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मौसावी ने टेलीविजन पर प्रसारित बयान में कहा था कि पांचवें कदम के संबंध में फैसला पहले ही किया जा चुका है लेकिन मौजूदा स्थिति पर विचार किया जा रहा है। आज रात (रविवार रात) होने वाली अहम बैठक में कुछ अहम बदलाव किए जाएंगे। ’’

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)