होम दिल्ली का चुनावी संकल्प-पत्र 15 जनवरी बाद, भाजपा की जीत सुनिश्चित : श्याम जाजू
दिल्ली का चुनावी संकल्प-पत्र 15 जनवरी बाद, भाजपा की जीत सुनिश्चित : श्याम जाजू
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू ने कहा है कि पार्टी 15 जनवरी के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प-पत्र जारी करेगी। उन्होंने कहा कि 'मेरी दिल्ली-मेरा सुझाव' मुहिम के तहत जनता के बीच जाकर फिलहाल पार्टी सुझाव ले रही है, और 15 जनवरी तक मिले सुझावों के आधार पर पार्टी अपना घोषणा-पत्र तैयार कर उसे उचित मौके पर जारी करेगी।
श्याम जाजू ने आईएएनएस से कहा कि "लोकसभा चुनाव के दौरान इसी तरह जनता के सुझावों के आधार पर बने संकल्प-पत्र को काफी सराहनी मिली थी। इसलिए दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प-पत्र भी जनता के बीच जाकर तैयार किया जा रहा है।"
भाजपा ने संगठन क्षमता में माहिर पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू को जुलाई 2015 में बतौर प्रभारी दिल्ली की कमान सौंपी थी। महाराष्ट्र के रहने वाले जाजू राजधानी में लंबे समय से भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ-साथ उनके पास दिल्ली और उत्तराखंड का प्रभार है। चार साल से भी ज्यादा समय से दिल्ली के संगठन को मजबूत बनाने में जुटे श्याम जाजू को उम्मीद है कि भाजपा इस बार दिल्ली में सरकार बनाने में सफल होगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।