होम सत्तार के इस्तीफे की खबर पर फडणवीस ने साधा निशाना, कहा- उद्धव सरकार के पतन की शुरुआत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 4, 2020 08:06 PM

सत्तार के इस्तीफे की खबर पर फडणवीस ने साधा निशाना, कहा- उद्धव सरकार के पतन की शुरुआत

सत्तार के इस्तीफे की खबर पर फडणवीस ने साधा निशाना, कहा- उद्धव सरकार के पतन की शुरुआत

सत्तार के इस्तीफे की खबर पर फडणवीस ने साधा निशाना, कहा- उद्धव सरकार के पतन की शुरुआत

महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन की सरकार में सबकुछ ठीक नहीं लग रहा है। शिवसेना के कोटे से राज्यमंत्री बनाए गए अब्दुल सत्ता ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि कैबिनेट मंत्री नहीं बनाए जाने से वो नाराज थे। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने के पार्टी के फैसले से भी वो खुश नहीं थे।शिवसेना ने इस खबर को पूरी तरह से गलत बताया है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसको लेकर निशाना साधा है।

उद्धव ठाकरे सरकार के पतन की शुरुआत
इस बारे में राज्‍य के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि यह उद्धव ठाकरे सरकार के पतन की शुरुआत है। अब्दुल सत्तार के साथ धोखा हुआ था। सरकार में सभी को मलाईदार मंत्रालय चाहिए। शिवसेना ने धोखा देने का काम किया। अब सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है।'

पार्टी के फैसले से नाराज
पूर्व सांसद चंद्रकात खैरे के मुताबिक अब्दुल सत्तार जिला परिषद अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने के पार्टी के फैसले से नाराज थे। खैरे ने कहा कि उनकी औरंगाबाद में एक होटल में सत्तार से बातचीत हुई थी। उसी होटल में भाजपा विधायक और पूर्व स्पीकर हरिभाऊ बागड़े भी देखे गए थे और पूछने पर कहा कि वो निजी काम से वहां गए थे।

शिवसेना नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने सत्तार के इस्तीफे की खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर कोई मंत्री इस्तीफा देता है तो उसे मुख्यमंत्री या राजभवन भेजता है, लेकिन सत्तार के इस्तीफा के बारे में इन दोनों के पास ही कोई सूचना नहीं हैं। यदि वह नाराज हैं तो मुझे नहीं पता कि क्‍यों हैं।

राउत ने कहा कि मैंने पढ़ा है कि वह राज्यमंत्री हैं, कैबिनेट मंत्री बनना चाहते हैं। शिवसेना के पास ज्यादा कोटा नहीं है और सबका ख्याल रखना है। शिवसेना के एक अन्य राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई ने भी सत्तार के इस्तीफे की खबरों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि न तो सत्तार ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है और न ही इस्तीफा देने की पेशकश की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)