होम मप्र में नमी आने का सिलसिला बरकरार, बरसात का सिलसिला लगातार जारी
मप्र में नमी आने का सिलसिला बरकरार, बरसात का सिलसिला लगातार जारी
मध्य प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में बरसात का सिलसिला लगातार जारी है. दो मानसूनी सिस्टम सक्रिय रहने से मध्य प्रदेश में नमी आने का सिलसिला बरकरार है. प्रदेश में कड़ाके की ठंड, कोहरा और बारिश के कारण जनजीवन पर खासा असर पड़ा है. मौसम विज्ञानियों से इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में अभी एक-दो दिन तक बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी रहेगा.
इस दौरान मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर कोहरा भी छाया रहेगा. इससे दिन के तापमान में कमी बरकरार रहेगी. मौसम के जानकारों के अनुसार राज्य में मौसम साफ होने के बाद ही रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी. तब ठंड का असर और बढ़ जाएगा. मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मलाजखंड में 24, टीकमगढ़ में 19, सतना में 16, रीवा में 10 मिमी. बरसात हुई. वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में दक्षिणी गुजरात पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है.साथ ही एक ट्रफ (द्रोणिका लाइन)दक्षिणी राजस्थान से उत्तरी मप्र होते हुए झारखंड तक बना हुआ है. इससे लगातार नमी आने का सिलसिला बना हुआ है. इन दो सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई स्थानों पर विशेषकर पूर्वी मप्र में अधिकांश स्थानों पर बरसात हो रही है. यह सिलसिला अभी एक-दो दिन तक बना रह सकता है. वहीं महाकोशल-विंध्य के जिलों में शुक्रवार को बारिश नहीं हुई. आसमान में बादल छाए रहने के कारण ठंड से भी आंशिक राहत मिली है. अमरकंटक और डिंडौरी में पारा 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया. बीते दिनों बारिश और ओलावृष्टि से कई जिलों में फसलों को नुकसान हुआ है.उधर सागर शहर से सटे केरबना, कर्रापुर, नरयावली और गढ़पहरा इलाके में गुरुवार देर रात बारिश के साथ बेर के आकार के ओले गिरे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।