होम अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की छुट्टी बढ़ाई गई, 6 जनवरी को नहीं खुलेगी
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की छुट्टी बढ़ाई गई, 6 जनवरी को नहीं खुलेगी
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की छुट्टी बढ़ा दी गई है. यूनिवर्सिटी अब 6 जनवरी को नहीं खुलेगी. बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी को 5 जनवरी तक बंद कर दिया गया था. विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि छात्रों को छात्रावास में भी आने की इजाजत नहीं है.
विश्वविद्याल प्रशासन का कहना है कि छात्रावास तभी खुलेंगे जब परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा हो जाएगी और विश्वविद्याल की ओर से औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी. अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन अधिनियम(सीएए) के खिलाफ हिंसा भड़की थी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने हिंसा के बाद विश्वविद्यालय बंद करने का फैसला किया.
विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ऐलान किया था कि 6 जनवरी को विश्वविद्याल खोल दिया जाएगा, लेकिन अब तारीख में बदलाव किया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में साफ कहा गया है कि नई तारीख की सूचना बाद में दी जाएगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।