होम सीमा पर तनाव के बीच भारत-पाक ने एक दूसरे को सौंपी परमाणु संस्थानों की सूची

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 1, 2020 07:16 PM

सीमा पर तनाव के बीच भारत-पाक ने एक दूसरे को सौंपी परमाणु संस्थानों की सूची

सीमा पर तनाव के बीच भारत-पाक ने एक दूसरे को सौंपी परमाणु संस्थानों की सूची

सीमा पर तनाव के बीच भारत-पाक ने एक दूसरे को सौंपी परमाणु संस्थानों की सूची

कश्मीर को लेकर जारी तनाव के बीच भारत और पाकिस्तान ने करीब तीस साल से चली आ रही परंपरा को जारी रखते हुए बुधवार को एक दूसरे को परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची सौंप दी। द्विपक्षीय व्यवस्था के तहत दोनों देश एक दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान करते हैं। यह व्यवस्था दोनों देशों को एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला करने से रोकता है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों ने भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु प्रतिष्ठानों के खिलाफ हमले पर रोक के समझौते के तहत आने वाले परमाणु प्रतिष्ठानों और केंद्रों की सूची का आदान-प्रदान किया।

यह नई दिल्ली और इस्लामाबाद में कूटनीतिक माध्यमों के जरिए किया गया। दोनों देशों के बीच कश्मीर मुद्दे को लेकर चल रहे राजनीतिक और कूटनीतिक तनाव के मद्देनजर सूची का आदान-प्रदान किया गया।

1998 में हुआ था समझौता

इस समझौते पर 31 दिसंबर, 1988 में हस्ताक्षर किए गए थे और यह 27 जनवरी, 1991 को लागू हुआ। इसके तहत दोनों देशों के लिए हर साल एक जनवरी को एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों और केंद्रों की सूचना देना अनिवार्य है। पहली बार 1 जनवरी, 1992 को सूची का आदान-प्रदान किया गया था और यह लगातार 29वां साल है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)