होम बिहार सरकार के मंत्रियों ने बताई संपत्ति, नीतीश से ज्यादा अमीर हैं सुशील मोदी
बिहार सरकार के मंत्रियों ने बताई संपत्ति, नीतीश से ज्यादा अमीर हैं सुशील मोदी
हाल ही में बिहार के सभी मंत्रियों ने अपनी-अपनी संपत्ति की जानकारी दी है, इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपत्ति का ब्योरा शामिल रहा. इस हिसाब से उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के पास नीतीश कुमार से ज्यादा संपत्ति है. हालांकि सुशील कुमार की पत्नी उनसे ज्यादा धनी हैं.
सुशील कुमार मोदी के पास लगभग एक करोड़ 26 लाख रुपये की संपत्ति है. इसके साथ ही उनकी पत्नी के पास एक करोड़ 65 लाख की प्रॉपर्टी है.
वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत अपने पिता से ज्यादा धनवान हैं. हालांकि पिछले साल के मुकाबले दोनों की संपत्ति में खास फर्क नहीं आया है.
नीतीश कुमार के पास साल 2018 में 1,16,18,947 रुपये की प्रॉपर्टी मौजूद थी, जिसमें सिर्फ दस हजार रुपये की बढ़त हुई है. वहीं नीतीश के बेटे की संपत्ति साल 2018 में 1,29,88,565 रुपये थी, जो अब बढ़कर एक करोड़ 39 लाख 82 हजार पहुंच गई है.
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के पास पत्नी से दोगुनी संपत्ति है. उनकी पत्नी के पास लगभग 42 लाख की संपत्ति है तो खुद मंगल पांडेय के पास करीब 86 लाख 52 हजार की संपत्ति है.
इसके अलावा नीतीश सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री बृजकिशोर बिंद के पास सबसे कम संपत्ति है. बिंद के पास लगभग 37 लाख 27 हजार रुपये की संपत्ति है और उनकी पत्नी के पास से 6.73 लाख रुपये हैं. इतना ही नहीं बृजकिशोर पर आठ लाख रुपये का कर्ज भी है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।