होम जिस स्कूटी पर प्रियंका गांधी थी सवार उसका कटा था 6100 का चालान,

Alert Star Digital Team Jan 1, 2020 07:07 PM

जिस स्कूटी पर प्रियंका गांधी थी सवार उसका कटा था 6100 का चालान,

जिस स्कूटी पर प्रियंका गांधी थी सवार उसका कटा था 6100 का चालान,

जिस स्कूटी पर प्रियंका गांधी थी सवार उसका कटा था 6100 का चालान,

लखनऊ में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जिस स्कूटी पर सवार थीं उसका चालान हो गया था। अब स्कूटी के मालिक राजदीप सिंह ने कहा है कि वे चालान राशि 6100 रुपये का भुगतान खुद ही करेंगे।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी 28 दिसंबर को लखनऊ में थीं। वो पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी से मिलने उनके घर पहुंची थीं। दारापुरी ने नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध किया था और इसलिए उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था।

प्रियंका गांधी जब दारापुरी के घर जा रही थीं तो प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर वे स्कूटी पर सवार होकर दारापुरी के आवास पर पहुंच गईं थीं। कांग्रेस के नेता धीरज गुर्जर स्कूटी चला रहे थे वहीं प्रियंका गांधी पीछे बैठी थीं।

स्कूटी पर सवार दोनों लोगों ने ही हेलमेट नहीं पहना था। 29 दिसंबर को खबर के जरिए राजदीप को पता चला कि स्कूटी का चालान हो गया है। राजदीप ने बताया कि मैं पॉलीटेक्नीक के पास से गुजर रहा था जब मैंने प्रियंका गांधी और धीरज गुर्जर को देखा।

उन्होने कहा,"धीरज ने मुझसे स्कूटी देने को कहा। मैं उनको इंकार नहीं कर सका। मुझे खबरों के जरिए चालान के बारे में पता चला। मैं चालान राशि प्रियंका गांधी या कांग्रेस से नहीं ले सकता। मैं इन पैसों को खुद ही जमा करूंगा।" वहीं लखनऊ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जुर्माना भरने के लिए चंदा लेना शुरू कर दिया है। लखनऊ कांग्रेस के नेता मुकेश सिंह चौहान मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर निकले और चंदा इकट्ठा किया।

बता दें कि शनिवार को जब पुलिस ने प्रियंका गांधी को रोकने की कोशिश की थी, तब प्रियंका गांधी कांग्रेस नेता धीरज गुज्जर के साथ स्कूटर पर सवाल होकर पूर्व आईपीएस के घर पर पहु्ंची थीं और उनके परिवार से मुलाकात की थीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)