होम CAA: दिल्ली में भाजपा नेताओं की बैठक, शाह-नड्डा मौजूद
CAA: दिल्ली में भाजपा नेताओं की बैठक, शाह-नड्डा मौजूद
नागरिकता कानून को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता दिल्ली पार्टी कार्यालय पर बैठक कर रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह कर रहे हैं। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव सहित शीर्ष पदाधिकारी और पार्टी के महासचिव बैठक में शामिल हैं।जानकारी के मुताबिक, बैठक में अमित शाह नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में चल रहे पार्टी के जनजागरण अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। भाजपा नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर को लेकर विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए 15 जनवरी तक जनजागरण अभियान चला रही है। सभी केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों कोजनजागरण अभियान के लिए क्षेत्र दिए गए हैं। अमित शाह इस बैठक में अभियान के बारे में जान रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।