होम लखीमपुर हिंसा: अजय मिश्र पर जल्द फैसला संभव,

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Oct 12, 2021 09:09 PM

लखीमपुर हिंसा: अजय मिश्र पर जल्द फैसला संभव,

लखीमपुर हिंसा: अजय मिश्र पर जल्द फैसला संभव,

लखीमपुर हिंसा: अजय मिश्र पर जल्द फैसला संभव,

लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र की गाड़ी से किसानों को कुचले जाने का मामला आपराधिक से कहीं अधिक राजनीतिक मुद्दा बन गया है। सोमवार को महाराष्ट्र में सरकार प्रायोजित बंद और विपक्ष के देशभर में प्रदर्शन का यही सार है। समझौता हो जाने के बावजूद किसान भी अब मिश्र के इस्तीफे पर अड़ गए हैं। ऐसे में जनता में बन रही धारणा के मद्देनजर पार्टी मिश्र पर जल्द कोई फैसला ले सकती है।

हालांकि, पुलिस अधिकारियों का पहले मानना था कि यदि मंत्री-पुत्र आशीष वह एसयूवी नहीं चला रहा था, जिससे किसान कुचले गए, तो उसके खिलाफ कोई संगीन आपराधिक मामला नहीं बनेगा। लेकिन मौका-ए-वारदात पर उसकी मौजूदगी के सुबूतों से स्थिति बदल रही है। हालांकि, पूर्व डीजीपी डॉ एनसी अस्थाना का कहना है, यदि आशीष उस गाड़ी में मौजूद भी था, तो भी हत्या या गैरइरादतन हत्या का मामला नहीं बनता।

लेकिन आशीष का दंगल में मौजूदगी का दावा तो अब तक जांच में गलत ही साबित हो रहा है। ऐसे में आपराधिक साजिश के आरोप से तो वह शायद ही बच पाए। चूंकि मामले को विपक्षी दलों ने इतना अधिक तूल दे दिया और सुप्रीम कोर्ट ने भी इसपर स्वत:संज्ञान लेकर सख्त टिप्पणियां की हैं, इसलिए भाजपा को कोई-ना-कोई कदम तो उठाना ही पड़ेगा। अवकाश के बाद होने वाली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट कोई निर्णय ले लेता है तो पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी।

बदलता रुख
अभी तक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से सीएम योगी आदित्यनाथ तक सभी भाजपा नेता 'कानून अपना काम कर रहा है' और 'भाजपा पुलिस पर कोई दबाव नहीं डाल रही' जैसे बयान दे रहे थे। पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के बयान से पार्टी के रुख में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने कहा है, हम कार से लोगों को कुचलने के लिए तो राजनीति में नहीं आए हैं।

यह है वजह
माना जा रहा है कि चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव और अदालत के कड़े रुख के चलते जनता में बनने वाली धारणा के मद्देनजर पार्टी कोई सख्त फैसला ले सकती है। यदि अजय मिश्र इस्तीफा देते भी हैं तो उनके स्थान पर किसी अन्य ब्राह्मण नेता को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जगह दी जा सकती है।

आशीष तीन दिन की रिमांड पर
कार से कुचलकर किसानों की हत्या मामले में आशीष मिश्र 'मोनू' को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। सुरक्षा कारणों से सोमवार को उसे सीजेएम चिंताराम के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया। सीजेएम ने कुछ शर्तों के साथ आशीष को 15 अक्तूबर सुबह दस बजे तक पुलिस हिरासत में भेजने का फैसला किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)