होम जम्मू-कश्मीर: शोपियां के तुलरन में तीन आतंकियों के खात्मे के बाद फेरीपोरा में मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर: शोपियां के तुलरन में तीन आतंकियों के खात्मे के बाद फेरीपोरा में मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के फेरीपोरा में मंगलवार को आतंकियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ जारी है जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।पहली मुठभेड़ में तीन आतंकी हुए ढेर
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान गंदेरवाल निवासी मुख्तार शाह के तौर पर हुई है। फिलहाल बाकी दो की भी शिनाख्त की जा रही है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की थी लेकिन आतंकियों ने सरेंडर की अपील को खारिज कर फायर झोंक दिया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में इन्हें ढेर कर दिया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।