होम देश का पहला सहकारिता सम्मेलन 25 को, अमित शाह लेंगे हिस्सा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 23, 2021 09:33 PM

देश का पहला सहकारिता सम्मेलन 25 को, अमित शाह लेंगे हिस्सा

देश का पहला सहकारिता सम्मेलन 25 को, अमित शाह लेंगे हिस्सा

देश का पहला सहकारिता सम्मेलन 25 को, अमित शाह लेंगे हिस्सा

केंद्र सरकार वैश्विक पटल पर भारतीय सहकारिता को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। इसको लेकर सरकार ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। इस बावत देश का पहला सहकारिता सम्मेलन का आयोजन 25 सितम्बर नई दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंडोर स्टेडियम में होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहकार से समृद्धि के लक्ष्य को केंद्र में रखकर अस्तित्व में आये सहकारिता मंत्रालय के पहले सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने तरह के पहले और अनूठे सहकारी समागम में सहकारिता से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर सहकारिता राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा और इंटरनैशनल कोआपरेटिव एलांयस (ग्लोबल) के अध्यक्ष डॉ. एरियल ग्वार्को मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में देशभर के लगभग 2000 से अधिक सहकारी बंधु एवं दुनिया भर से सैकडों सहकारी जन कार्यक्रम में आभासी रूप से शामिल होंगे।
देश में सहकारिता आंदोलन को मज़बूत करने के लिए एक अलग प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढाँचा प्रदान करने, सहकारी समितियों को जमीनी स्तर तक पहुँचाने वाले एक जन आधारित आंदोलन के रूप में मज़बूत करने में मदद करने एवं सहकारी समितियों के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और बहु-राज्य सहकारी समितियों के विकास को सक्षम करने के लिए गठित सहकारिता मंत्रालय का मूल मंत्र है सहकार से समृद्धि। प्रधानमंत्री मोदी के 'सबका साथ, सबका विकासÓ के स्वप्न को अमली जामा पहनाने हेतु सहकारिता मंत्रालय निश्चित रूप से अभूतपूर्व कार्य करेगा। सम्मेलन का आयोजन सहकारी संस्था इफको, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ, अमूल, सहकार भारती, नैफेड, कृभको एवं समस्त सहकारी परिवार मिलकर कर रहा है। देशभर के अलग-अलग राज्यों एवं विभिन्न सहकारी क्षेत्रों के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में शामिल होकर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने की दिशा में अपना योगदान देंगे।
गौरतलब है कि भारतीय सहकारिता की मुहिम को तेज और मजबूत करने के लिए इंटरनैशनल कोआपरेटिव एलांयस (ग्लोबल) के अध्यक्ष डॉ. एरियल ग्वार्को भी शामिल हो रहे हैं। विश्व के 110 देशों की लगभग 30 लाख सहकारी संस्थाएँ इंटरनैशनल कोआपरेटिव एलांयस (ग्लोबल) से जुड़ी हुई हैं। परोक्ष रूप से यह सम्मेलन वैश्विक पटल पर भारतीय सहकारिता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के 'सबका साथ, सबका विकासÓ के ध्येय को साकार रूप देने में मदद मिलेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)