होम उमर अब्दुल्ला का तंज, अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस, भाजपा से मुकाबला करने की उम्मीद करना बेमानी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 18, 2021 09:12 PM

उमर अब्दुल्ला का तंज, अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस, भाजपा से मुकाबला करने की उम्मीद करना बेमानी

उमर अब्दुल्ला का तंज, अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस, भाजपा से मुकाबला करने की उम्मीद करना बेमानी

उमर अब्दुल्ला का तंज, अंतर्कलह से जूझ रही कांग्रेस, भाजपा से मुकाबला करने की उम्मीद करना बेमानी

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के नेता जब आपस में लड़ रहे हैं, ऐसे में उससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करने की उम्मीद करना बेमानी होगा। अब्दुल्ला का यह बयान पंजाब के मुख्यमंत्री पद से कैप्टन अमरिंदर सिंह के त्यागपत्र देने बाद आया है।

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस की इस कार्रवाई का असर हर उस पार्टी पर होगा, जो भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से बाहर है, क्योंकि करीब 200 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ''जब कांग्रेस के प्रदेश के नेता आपस में लड़ाई में व्यस्त हैं तो मुझे लगता है कि कांग्रेस से भाजपा का मुकाबला करने की उम्मीद करना बेमानी होगा।''

अब्दुल्ला ने कहा, ''आम तौर पर मैं कांग्रेस पार्टी के अंदर के झगड़े के बारे में बात नहीं करूंगा...उनकी पार्टी, वो जानें। हालांकि, कांग्रेस जो करती है उसका, राजग के बाहर के सभी राजनीतिक दलों पर सीधा प्रभाव है क्योंकि करीब 200 ऐसी लोकसभा सीटें हैं, जहां कांग्रेस और भाजपा का सीधा मुकाबला है।'' कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से ऐसे समय इस्तीफा दिया है, जब राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)