होम ममता नहीं हो सकती हैं विपक्ष का पीएम फेस, राहुल को विफल बताने पर अधीर रंजन ने दिया ऐसे जवाब

Alert Star Digital Team Sep 18, 2021 08:35 PM

ममता नहीं हो सकती हैं विपक्ष का पीएम फेस, राहुल को विफल बताने पर अधीर रंजन ने दिया ऐसे जवाब

ममता नहीं हो सकती हैं विपक्ष का पीएम फेस, राहुल को विफल बताने पर अधीर रंजन ने दिया ऐसे जवाब

ममता नहीं हो सकती हैं विपक्ष का पीएम फेस, राहुल को विफल बताने पर अधीर रंजन ने दिया ऐसे जवाब

ममता बनर्जी को विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री का चेहरा बताने के बाद कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने इससे अहसहमति जताई है। शुक्रवार को जारी एक बयान में अधीर रंजन ने कहा कि वह इस बात से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता ने ममता को विपक्ष का पीएम फेस बताया है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ऐसे बयान विपक्ष के अभियान को कमजोर करेंगे।

टीएमसी ने राहुल गांधी को बताया था विफल
गौरतलब है कि इससे पहले टीएमसी ने कहा था कि पीएम मोदी का वैकल्पिक चेहरा बनने में राहुल गांधी विफल रहे हैं। इसलिए पार्टी ने ममता को विपक्ष का नेतृत्व करने का दावेदार बताया था। अधीर रंजन चौधरी टीएमसी के इसी दावे पर जवाब दे रहे थे। इससे पहले कांग्रेस ने भी तृणमूल कांग्रेस के दावे को ज्यादा महत्व देने से इनकार कर दिया था। तब कहा गया था कि यह अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी कि मोदी का वैकल्पिक चेहरा कौन बनेगा?

ऐसे शुरू हुआ था पूरा मामला
असल में तृणमूल कांग्रेस के बंगाली मुखपत्र 'जागो बांग्ला' ने एक कवर स्टोरी चलाई थी। इसमें टीएमसी के लोकसभा पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय के हवाले से कहा गया था कि राहुल गांधी विफल रहे, ममता वैकल्पिक चेहरा हैं। उन्होंने कहा कि देश एक वैकल्पिक चेहरे की तलाश कर रहा है। मैं राहुल गांधी को लंबे समय से जानता हूं, लेकिन मुझे कहना होगा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैकल्पिक चेहरे के रूप में उभरने में विफल रहे हैं। लेकिन, ममता बनर्जी एक वैकल्पिक चेहरे के रूप में उभरने में सफल रही हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)