होम घूमने के लिए ये जगह जितनी दिलकश है उससे कई ज्यादा है जानलेवा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Sep 6, 2021 10:01 PM

घूमने के लिए ये जगह जितनी दिलकश है उससे कई ज्यादा है जानलेवा

घूमने के लिए ये जगह जितनी दिलकश है उससे कई ज्यादा है जानलेवा

घूमने के लिए ये जगह जितनी दिलकश है उससे कई ज्यादा है जानलेवा

अंटार्कटिका का नाम तो आपने बहुत सुना होगा. दरअसल, इस महाद्वीप के बारे में जानने की इच्छा हर किसी के मन में होती है कुछ लोग तो यहां घूमने के बारे में भी सोचते हैं. हालांकि यहां घूमने जाना इतना आसान नहीं है, क्योंकि धरती पर मौजूद सभी सात महाद्वीपों में अंटार्कटिका सबसे ठंडा महाद्वीप है वो इसलिए कि यहां का 98 फीसदी हिस्सा बर्फ से ढंका हुआ है. कहते हैं कि लगभग दो किलोमीटर की मोटी परत के रूप में बर्फ अंटार्कटिका की धरती पर फैली हुई है. दक्षिणी ध्रुव पर स्थित इस महाद्वीप पर तेज हवाएं चलती हैं, यहां का तापमान हमेशा चार डिग्री से नीचे ही रहता है, जिससे यहां लोगों का रहना या घूमना-फिरना मुश्किल हो जाता है. आपको शायद पता न हो, इसलिए हम बता देते हैं कि अंटार्कटिका को दुनिया का आखिरी छोर भी कहा जाता है. आज हम आपको दिलकश वादियों से घिरे इसी अंटार्कटिका के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं. साथ ही आपको यहां घूमने देखने लायक पर्यटन स्थलों यानी कि टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में भी जानकारी देंगे.

अंटार्कटिका महाद्वीप धरती पर एकमात्र ऐसी जगह है, जहां छह महीने तक दिन छह महीने तक रात रहती है. दरअसल, यहां सिर्फ दो मौसम होते हैं, एक सर्दियों का मौसम दूसरा गर्मी का मौसम. गर्मियों में यहां लगातार छह महीने तक उजाला ही उजाला रहता है सर्दियों में छह महीने तक अंधेरा ही. ऐसा माना जाता है कि अंटार्कटिका में घूमने दोनों में से किसी भी मौसम में जाया जाए, नज़ारा बेहद ही खूबसूरत दिल में बस जाने वाला होता है.

1. विंसन मैसिफ
अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी का नाम विंसन पर्वत माला है जिसे विंसन मैसिफ भी कहा जाता है. यह करीब 4,892 मीटर ऊंची चोटी है. आपको जानकर हैरानी होगी कि पद्मश्री डॉ. अरुणिमा सिन्हा इस पर्वत की चोटी पर भारतीय ध्वज भी फहरा चुकी हैं. यह आकर्षक चोटी पर्वतारोहियों को खूब लुभाती है.

2. अंटार्कटिका प्रायद्वीप
अंटार्कटिका महाद्वीप के उत्तरी भाग यानी कि नार्थ साइड में स्थित अंटार्कटिका प्रायद्वीप देखने लायक सबसे अच्छी जगहों में से एक है. इस जगह को 'बर्फ के जंगलों का घर' भी कहा जाता है. यहां की पर्वत चोटियां विशाल ग्लेशियर मन को मोह लेते हैं. यहां बड़ी संख्या में पेंगुइन देखने को मिल सकते हैं. यहां का नज़ारा किसी को भी अपनी तरफ इस तरह खींच लेता है कि फिर लौट कर आने का मन ही न करे.

3. शेटलैंड द्वीप
अंटार्कटिका में देखने लायक खूबसूरत जगहों में दक्षिण शेटलैंड द्वीप भी शामिल है. पूरी तरह से बर्फ से ढंका हुआ यह द्वीप अंटार्कटिक प्रायद्वीप से 160 किलोमीटर उत्तर में स्थित है, जहां मौजूद अनुसंधान केंद्रों यानी कि research centers में शोध करने के लिए अलग-अलग देशों से शोधकर्ता (Researcher) आते हैं.

अंटार्कटिका में भी कई देखने लायक जगहें हैं, जिनमें ड्रेक पैसेज, फॉकलैंड आइलैंड, दक्षिण जॉर्जिया (आल्प्स इन द मिड ओशन) शामिल हैं. जहां एक तरफ अंटार्कटिका में घूमना किसी जन्नत में घूमने से कम नहीं है, जन्नत के खूबसूरत नजारों का लुफ्त उठाने से कम नहीं है वहीं दूसरी तरफ, यहां जाना जान जोखिम में डालने से कम नहीं है.

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)