होम 290 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की पारी, वोक्स और पोप के अर्धशतकों की बदौलत 99 रनों की बढ़त मिली
290 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की पारी, वोक्स और पोप के अर्धशतकों की बदौलत 99 रनों की बढ़त मिली
भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में मेज़बान टीम ने अपनी पकड़ मज़बूत बना ली है. इंग्लैंड ने ओली पोप (81) और क्रिस वोक्स (50) की शानदार पारियों की बदौलत पहली पारी में 290 रन बनाकर 99 रनों की बढ़त हासिल की.
इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने जहां 159 गेंदो में छह चौकों की मदद से 81 रनों की पारी खेली. वहीं ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने सिर्फ 60 गेंदो में 11 चौकों की मदद से 50 रन बना डाले. इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 37 और मोईन अली ने 35 रन बनाए.
वहीं भारत के लिए उमेश यादव ने 76 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए. वहीं मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को एक-एक सफलता मिली.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।