होम सायरो बानो को हार्ट अटैक आने की खबर से प्रवक्ता ने किया इनकार

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Sep 1, 2021 09:54 PM

सायरो बानो को हार्ट अटैक आने की खबर से प्रवक्ता ने किया इनकार

सायरो बानो को हार्ट अटैक आने की खबर से प्रवक्ता ने किया इनकार

सायरो बानो को हार्ट अटैक आने की खबर से प्रवक्ता ने किया इनकार

मुंबई के के. डी. हिंदूजा अस्पताल में पिछले तीन‌ दिनों से अपना इलाज करा रहीं 77 साल की अभिनेत्री सायरा बानो को क्या हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया था? इस तरह की अटकलों के बीच, लम्बे समय से दिवंगत दिलीप कुमार और सायरा बानो के पारिवारिक मित्र रहे फैजल फारूकी ने साफ इनकार किया है.

 

फैजल फारूखी ने एबीपी न्यूज़ से जानाकरी साझा करते हुए कहा, "उन्हें हार्ट अटैक आने‌ की खबर सरासर गलत है. उन्हें चेस्ट कंजेशन (छाती में रक्त जमा होने) के चलते तीन दिन पहले अस्पताल में दाखिल कराया गया था. फैजल फारूकी ने‌ एबीपी न्यूज़ को आगे बताया, "सायरा बानो की हालत अब स्थिर है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका अच्छी तरह से इलाज चल रहा है और उन्हे लेकर पूरी एहतियात बरती जा रही है."

 

सांस लेने में दिक्कतों के चलते सायरा बानो को भर्ती कराया गया

 

उल्लेखनीय है कि ब्लड प्रेशर, सुगर लेवल के बढ़ने और सांस लेने में दिक्कतों के चलते सायरा बानो को मुंबई के खार स्थित उसी नॉन-कोविड के. डी. हिंदूजा अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां पिछले दिनों इलाज के लिए दिलीप कुमार को दाखिल कराया गया था. बता दें 8 दि‌नों तक इसी अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 98 साल के दिलीप कुमार का 7 जुलाई को निधन हो गया था.

 

तबीयत में सुधार देखा जा रहा है

 

फैजल फारूकी ने हाल ही में दिलीप कुमार की मौत को भी सायरो बानो‌ की गिरती सेहत की एक बड़ी वजह ठहराया. उन्होंने कहा, "दिलीप कुमार की मौत ने सायरा बानो के तनाव को कई गुना बड़ा दिया था, जिसका असर उनकी सेहत पर देखने को मिला." फैजल फारूकी ने बताया कि आईसीयू में भर्ती सायरा बानो की तबीयत में सुधार देखा जा रहा है. उल्लेखनीय है कि सायरा बानो का इलाज डॉक्टर निखिल गोखले की निगरानी में चल रहा है. डॉक्टर गोखले लम्बे समय से दिवगंत दिलीप कुमार और सायरा बानो के पारिवारिक डॉक्टर रहे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)