होम देश की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी है BJP: अखिलेश यादव

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 31, 2021 09:28 PM

देश की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी है BJP: अखिलेश यादव

देश की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी है BJP: अखिलेश यादव

देश की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी है BJP: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी भाजपा) पर कॉर्पोरेट के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि यह पार्टी देश की संपत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी है। अखिलेश यादव ने यहां लोहिया सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "भाजपा ने देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया है। कॉर्पोरेट के इशारे पर काम कर रही भाजपा सरकारी सम्पत्ति को निजी हाथों में सौंपने की साजिश में जुटी हुयी है। भाजपा ने जनमत का अनादर किया है। भारत की सांस्कृतिक गरिमा को गिराने की साजिश में ही भाजपा दिन-रात जुटी हुई है।"

उन्होंने कहा कि भाजपा का स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों से कोई सम्बंध नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सत्ता में रहते हुए जनता के सवालों पर चुप्पी साध लेती है, भाजपा आजादी की दुश्मन क्यों है? लोकतंत्र में सबका सम्मान क्यों नही होना चाहिए? सबको समान अवसर क्यों नहीं मिलना चाहिए? भाजपा सरकार आंकड़े छिपाती क्यों है? इन प्रश्नों पर भाजपा का मौन रहना उसके अधिनायकवादी चरित्र को दर्शाता है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से सवाल किया कि आखिर वह जातीय जनगणना के आंकड़े क्यों नहीं जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनहित की दिशा में सरकार उदासीन है, प्रशासन और सरकारी मशीनरी का प्रयोग लोकतंत्र पर कब्जा करने के लिये किया जा रहा है, राजनैतिक विरोधियों के साथ भाजपा शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)