होम कर्नाटक में फिर होने जा रहा नेतृत्व परिवर्तन? जानें भाजपा नेताओं ने क्या कहा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Dec 25, 2021 09:25 PM

कर्नाटक में फिर होने जा रहा नेतृत्व परिवर्तन? जानें भाजपा नेताओं ने क्या कहा

कर्नाटक में फिर होने जा रहा नेतृत्व परिवर्तन? जानें भाजपा नेताओं ने क्या कहा

कर्नाटक में फिर होने जा रहा नेतृत्व परिवर्तन? जानें भाजपा नेताओं ने क्या कहा

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रमुख नलिन कुमार कटील ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन से इनकार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई 2023 में अगले चुनाव तक बने रहेंगे। कटील ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा, “2023 में होने वाले अगले चुनाव तक बोम्मई मुख्यमंत्री बने रहेंगे। नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं हुआ है।” अगले दो दिनों में मुख्यमंत्री के रूप में पांच महीने पूरे करने जा रहे बोम्मई कुछ दिन पहले हावेरी जिले के अपने गृह नगर शिग्गांव में भावुक हो गए थे और कहा था कि उन्हें इस तथ्य की जानकारी है कि पद और स्थिति हमेशा के लिए नहीं होते। इसके बाद से अटकलें लगने लगी थीं। कटील ने हालांकि नेतृत्व परिवर्तन की इन बातों को साजिश करार दिया। उनके मुताबिक जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बने थे तो उनके भी पद से हटने की अटकलें लगने लगी थीं, लेकिन वह दो साल तक सत्ता में रहे। कटील ने कहा, “यह खबर (बोम्मई के जाने के बारे में) एक कल्पना है। मुझे लगता है कि यह राज्य की राजनीति में भ्रम पैदा करने, समस्या पैदा करने और भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश है।” उन्हें यह अफवाह फैलाने के पीछे कांग्रेस की साजिश होने का संदेह है। कटील ने घुटने से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए बोम्मई के विदेश जाने से भी इनकार किया। कटील ने कहा, “वह विदेश नहीं जा रहे हैं। उनके स्वास्थ्य में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन केवल पैर से संबंधित कुछ समस्याएं हैं, जिनका वह इलाज करवा रहे हैं। वह स्वस्थ हैं। उनकी पैर संबंधी समस्या यहां ही ठीक हो जाएगी।” उन्होंने कहा कि बोम्मई को सरकार की ओर से विदेश जाना था, जिस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है, इसलिए विदेश यात्रा रद्द कर दी गई है। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे को खारिज कर दिया। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)