होम सुशासन का मतलब विकास सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी हो, PM मोदी ने इसे चरितार्थ किया: अमित शाह

समाचारदेश Alert Star Digital Team Dec 25, 2021 09:22 PM

सुशासन का मतलब विकास सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी हो, PM मोदी ने इसे चरितार्थ किया: अमित शाह

सुशासन का मतलब विकास सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी हो, PM मोदी ने इसे चरितार्थ किया: अमित शाह

सुशासन का मतलब विकास सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी हो, PM मोदी ने इसे चरितार्थ किया: अमित शाह

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार ने लोगों को अच्छा लगे इसके लिए कभी फैसले नहीं लिए बल्कि वही फैसले लिए जो लोगों के लिए अच्छे हों, भले ही उसके लिए उसे राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा हो। सुशासन दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि देश लंबे समय से सुशासन का इंतजार कर रहा था और आखिरकार इसकी पूर्ति प्रधानमंत्री मोदी ने की। उन्होंने कहा, ‘‘लोग अक्सर कहा करते थे कि स्वराज तो हमें मिल गया लेकिन सुराज कब मिलेगा...सुशासन कब मिलेगा।’’ उन्होंने कहा कि सुशासन की कमी की वजह से लोगों का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर से विश्वास कम होता जा रहा था। उन्होंने कहा कि सुशासन को जमीनी स्तर तक पहुंचाकर प्रधानमंत्री मोदी ने लोकतंत्र पर जनता का विश्वास बहाल किया है। शाह ने कहा कि लोगों को लगता है कि मोदी 2014 में सरकार चलाने के लिए सत्ता में नहीं आए हैं बल्कि एक साफ-सुथरी, पारदर्शी और कल्याकारी प्रशासन देने के लिए आए हैं और ऐसा करके उन्होंने देश की स्थिति ही बदल दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद लोकतंत्र पर लोगों का भरोसा बढ़ा है क्योंकि उन्हें मोदी सरकार की विकास योजनाओं के लाभ मिलने लगे। उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2014 से पहले कई सरकारें बदलीं। कई सरकारें आईं और कई सरकारें गईं। लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए तो लोगों को लगा कि यह सरकार देश को बदलने आई है ना कि सरकार चलाने।’’शाह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने वोट बैंक को सामने रखते हुए कुछ निर्णय लिए लेकिन ‘‘नरेंद्र मोदी सरकारलोगों को अच्छा लगे, ऐसे फैसले नहीं लेती है बल्कि लोगों के लिए अच्छे हों, ऐसे फैसले लेती है। यह एक बहुत बड़ा अंतर है। कुछ निर्णयों से आपकों कुछ समय के लिए लोकप्रियता तो हासिल हो जाती हैं लेकिन समस्याएं समाप्त नहीं होतीं।’’ केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोदी ने सभी को साथ लेकर सुशासन को साकार करने दिशा में प्रयास किए। सुशासन की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों की अपेक्षा है कि विकास का जो मॉडल हो सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशक हो और देश का कोई क्षेत्र ऐसा ना हो जिसमें विकास का स्पर्श ना होता हो तथा समाज का कोई व्यक्ति ऐसा ना हो जिसका विकास के मॉडल में समावेश ना हो। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को सुशासन के मंत्र से अपेक्षा है कि एक सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी विकास हो...संपूर्ण भ्रष्टाचार का उन्मूलन हो...पारदर्शी शासन व्यवस्था हो और मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के लिए निष्ठावान प्रयास हो।’’ उन्होंने कहा कि सुशासन तभी स्थापित होता है जब सरकार लोगों के प्रति जवाबदेह और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशील हो। उन्होंने कहा, ‘‘यह सारे प्रयास ऐसे होने चाहिए जिससे कि लोगों का सरकार पर विश्वास और सरकार का लोगों पर विश्वास बढ़े।’’ 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)