होम अखिलेश यादव का कटाक्ष, कहा- हमेशा जश्न मनाने में ही मगन रहती है भाजपा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 21, 2021 09:31 PM

अखिलेश यादव का कटाक्ष, कहा- हमेशा जश्न मनाने में ही मगन रहती है भाजपा

अखिलेश यादव का कटाक्ष, कहा- हमेशा जश्न मनाने में ही मगन रहती है भाजपा

अखिलेश यादव का कटाक्ष, कहा- हमेशा जश्न मनाने में ही मगन रहती है भाजपा

 समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर हमेशा उत्सव मनाने में ही मगन रहने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह पार्टी आपदा में अवसर तलाशने का कोई मौका नहीं चूकती। अखिलेश ने यहां जारी एक बयान में कहा, ''भाजपा अजीबोगरीब पार्टी है। कोई जिए-मरे, चाहे जैसी आपदा आए, भाजपा हमेशा उत्सव मनाने में ही मगन रहती है। वह अपनी आदत से मजबूर है, आपदा में भी उसे अवसर और उत्सव-उत्साह का आयोजन करना अच्छा लगता है।''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''कुशीनगर का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उनकी सरकार की योजना थी, मगर भाजपा खुद उसका श्रेय लेते हुए उत्सव मनाने में लग गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे भी समाजवादी सरकार की देन है। उसका उत्सव भी मनाने में भाजपा को दिक्कत नहीं है।''उन्होंने आरोप लगाया, ''सच तो यह है कि भाजपा को झूठ और फरेब की राजनीति ही आती है। अपने पूरे कार्यकाल में उसने जनहित में कुछ किया नहीं। उसके कार्यकाल में लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं, जनता महंगाई, भ्रष्टाचार से त्रस्त हुई है। उसका भी उत्सव मनाने में भाजपा को परहेज नहीं होगा?'' अखिलेश ने कहा कि इस बार जनता का भी उत्सव मनाने का अवसर 2022 में आने वाला है, जब भाजपा की विदाई और समाजवादी पार्टी की सरकार राज्य में आयेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)