होम अखिलेश-स्वामी प्रसाद की बढ़ सकती है मुश्किलें, वर्चुअल रैली में दिखी भीड़, जांच के दिए गए आदेश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 14, 2022 09:19 PM

अखिलेश-स्वामी प्रसाद की बढ़ सकती है मुश्किलें, वर्चुअल रैली में दिखी भीड़, जांच के दिए गए आदेश

अखिलेश-स्वामी प्रसाद की बढ़ सकती है मुश्किलें, वर्चुअल रैली में दिखी भीड़, जांच के दिए गए आदेश

अखिलेश-स्वामी प्रसाद की बढ़ सकती है मुश्किलें, वर्चुअल रैली में दिखी भीड़, जांच के दिए गए आदेश

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले आज भाजपा छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई बड़े नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसे नाम वर्चुअल रैली दिया गया था। स्टेज के पीछे बड़े अक्षरों में वर्चुअल रैली लिखा भी हुआ था। हालांकि, इस रैली में भारी भीड़ देखने को मिली। समाजवादी पार्टी कार्यालय में भारी संख्या में प्रशंसक जमा हुए थे और इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की खूब धज्जियां भी उड़ाई गई। चुनाव आयोग ने भी पार्टियों को भीड़ जुटाने से मना किया है। ऐसे में अब प्रशासन इस को लेकर सख्त हो गया है।खबर के मुताबिक लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने इस मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम बिना किसी अनुमति के हुआ है। सूचना मिलते ही मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस सपा दफ्तर पहुंची। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि जब स्वामी प्रसाद मौर्य समेत भाजपा छोड़कर जाने वाले बाकी नेता समाजवादी पार्टी का दामन थाम रहे थे तो उस दौरान उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ देखने को मिली। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक सभी रैलियों पर बैन लगा रखा है। बावजूद इसके आज सपा कार्यालय में भीड़ देखने को मिली।इसी कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की हर गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी ने भी नहीं सोचा था कि चुनाव ऐसा होगा। अब वर्चुअल रैली की बात हो रही है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए हमें अपनी बात कहनी है। लेकिन हमारी ताकत हमारे कार्यकर्ता है जो कि फिजिकल हैं। इसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल वर्चुअल रैली के साथ-साथ हम लोग फिजिकल भी चलेंगे। गांव-गांव और घर-घर पहुंचने की कोशिश करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)