होम यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी का दलित दांव, फेल हो जाएंगे अखिलेश-मायावती के सारे प्लान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 14, 2022 09:03 PM

यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी का दलित दांव, फेल हो जाएंगे अखिलेश-मायावती के सारे प्लान

यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी का दलित दांव, फेल हो जाएंगे अखिलेश-मायावती के सारे प्लान

यूपी चुनाव से पहले सीएम योगी का दलित दांव, फेल हो जाएंगे अखिलेश-मायावती के सारे प्लान

एक ओर जहां उत्तर प्रदेश में भाजपा नेताओं का इस्तीफा जारी है तो वहीं दूसरी ओर भगवा पार्टी अपनी रणनीति को और मजबूत करने में जुट गई है। इस्तीफा देने वाले ज्यादातर नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार में दलित, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदाय की नहीं सुनी गई। तो वही उत्तर प्रदेश सरकार का नेतृत्व कर रहे योगी आदित्यनाथ आज अचानक दलित बस्ती में पहुंच गए। दरअसल, मौका मकर संक्रांति का था। मकर संक्रांति के अवसर पर अपने गृह नगर गोरखपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने दलित जाति के व्यक्ति अमृतलाल भारती के यहां भोजन किया। मकर संक्रांति के अवसर पर उन्होंने अमृतलाल भारती के यहां खिचड़ी खाई और परिवार के लोगों से बातचीत भी किया।विपक्षी नेता योगी आदित्यनाथ को लगातार दलित विरोधी बता रहे हैं जबकि आज उन्होंने दलित के यहां भोजन भी किया। इससे पहले भी ऐसे कई मौके आए हैं जब योगी आदित्यनाथ ने दलितों के यहां भोजन किया है। इसे योगी आदित्यनाथ का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने जहां सबका साथ सबका विकास का संदेश दिया। वही यह भी बता दिया कि वह किसी से भेदभाव नहीं करते हैं। उन्होंने दावा किया कि हमारी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दलितों को बिना किसी भेदभाव के मिला है। उन्होंने कहा कि उप्र में समाजवादी पार्टी की सरकार के पूरे पांच साल के कार्यकाल में कुल 18,000 घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को दिए गए, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने योजना के तहत गरीबों और वंचितों को 45 लाख घर दिए हैं। हमारे लिए यह सामाजिक न्याय हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)