होम बिहार के नतीजों से गदगद हुए ओवैसी, अगर मुझे गाली देकर अपने नंबर बढ़ते हैं तो अच्छा है

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Nov 14, 2025 09:33 PM

बिहार के नतीजों से गदगद हुए ओवैसी, अगर मुझे गाली देकर अपने नंबर बढ़ते हैं तो अच्छा है

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए ने महागठबंधन का सूपड़ा साफ कर दिया, लेकिन इस प्रचंड लहर के बावजूद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) सीमांचल के इलाके में अपना किला बचाने में कामयाब रही।

बिहार के नतीजों से गदगद हुए ओवैसी, अगर मुझे गाली देकर अपने नंबर बढ़ते हैं तो अच्छा है

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए ने महागठबंधन का सूपड़ा साफ कर दिया, लेकिन इस प्रचंड लहर के बावजूद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) सीमांचल के इलाके में अपना किला बचाने में कामयाब रही। पार्टी ने पांच विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। इस शानदार प्रदर्शन पर AIMIM प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी का पहला रिएक्शन सामने आया है।

"बिहार की जनता का धन्यवाद, ये आवामी नतीजा है"

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार (14 नवंबर, 2025) को पार्टी के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मैं बिहार की जनता का धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने AIMIM के उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव में जिताया। बिहार में जो नतीजा है वह आवामी नतीजा है। हम उसे स्वीकार करते हैं।"

ओवैसी ने अपनी भविष्य की योजनाओं को स्पष्ट करते हुए कहा, "हमारी पार्टी की ओर से कोशिश होगी कि बिहार के साथ-साथ सीमांचल में भी बहार आए। वहां के लोगों के लिए स्कूल और अस्पताल बनें।"

सियासत पर बोले: "किसी के इंतजार में नहीं रुक सकता"

सियासत और विरोधियों के आरोपों पर बोलते हुए ओवैसी ने बेबाक टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "ये सियासत है। मैं अपनी पार्टी को लेकर आगे बढ़ना चाहता हूं। मैं किसी के इंतजार में नहीं रुक सकता। हम अपनी पार्टी को लेकर बिहार गए और हम उत्तर प्रदेश में भी काम कर रहे हैं।"

विरोधियों द्वारा उन पर लगाए जाने वाले आरोपों पर उन्होंने कटाक्ष किया: "लोग समझते हैं कि मुझे गाली देकर अपने नंबर बढ़ा लेंगे, अपनी पार्टी में अच्छा है अगर मुझे गाली दे कर आपके नंबर बढ़ते है तो अच्छा है।"

AIMIM ने इन 5 सीटों पर दर्ज की जीत

लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बिहार में 28 सीटों पर स्वतंत्र पार्टी के तौर पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से पांच विधानसभा सीटों पर अपनी जीत दर्ज की।

विधानसभा सीटविजेता प्रत्याशीजीत का मार्जिन (वोट)
जोकीहाटमोहम्मद मुर्शीद आलम28,803
बहादुरगंजमो. तौसिफ आलम28,726
कोचाधामनमो. सरवर आलम23,021
अमौरअख्तरूल ईमान38,928
बैसीगुलाम सरवर27,251

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)