होम Delhi Bomb Blast: हापुड़ से हिरासत में लिया गया एक और डॉक्टर, बडगाम निवासी फारूक अहमद का सामने आया आतंकी कनेक्शन
दिल्ली में लाल किले के पास i20 कार में हुए भीषण बम ब्लास्ट की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता मिली है। घटना की जांच के सिलसिले में अब तक 18 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।
दिल्ली में लाल किले के पास i20 कार में हुए भीषण बम ब्लास्ट की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता मिली है। घटना की जांच के सिलसिले में अब तक 18 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने देर रात हापुड़ के पिलखुवा स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज से एक डॉक्टर को हिरासत में लिया है।
हिरासत में लिए गए इस डॉक्टर का नाम डॉ. फारूक अहमद बताया जा रहा है, जो जम्मू-कश्मीर के बडगाम का रहने वाला है।
सूत्रों के मुताबिक, डॉ. फारूक अहमद जीएस मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत था और स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहा था। वह 1 अप्रैल 2024 से यहां असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम कर रहा था।
डॉ. फारूक अहमद का कनेक्शन फरीदाबाद मॉड्यूल से भी सामने आया है। सूत्रों की मानें तो उसने फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री ली है। दिल्ली पुलिस की एजेंसियां अब डॉ. फारूक अहमद के आतंकी कनेक्शन की गहनता से जांच कर रही हैं। दिल्ली पुलिस ने देर रात्रि करीब 1:30 बजे उसकी गिरफ्तारी की।
यह पहला मामला नहीं है जब इस आतंकी मॉड्यूल में डॉक्टरों का नाम सामने आया है। इससे पहले भी कई डॉक्टर गिरफ्तार हो चुके हैं:
इन सभी डॉक्टरों का लिंक दिल्ली धमाके और फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से बताया जा रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।