होम बिहार में प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी का विजय संदेश, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया, बोले- कट्टा सरकार कभी नहीं लौटेगी

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Nov 14, 2025 09:26 PM

बिहार में प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी का विजय संदेश, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया, बोले- कट्टा सरकार कभी नहीं लौटेगी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बिहार में प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी का विजय संदेश, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया, बोले- कट्टा सरकार कभी नहीं लौटेगी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत "जय छठी मैया" से की और बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

"हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं"

बिहार के नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "ये प्रचंड जीत, ये अटूट विश्वास... बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। हम NDA के लोग, हम तो जनता जनार्दन के सेवक हैं। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं और हम तो जनता जनार्दन का दिल चुरा कर बैठे हुए हैं, इसलिए आज बिहार ने बता दिया है कि फिर एक बाद NDA सरकार।"

प्रधानमंत्री ने बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने "विकसित बिहार" और "समृद्ध बिहार" के लिए मतदान किया है। उन्होंने याद दिलाया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने रिकॉर्ड वोटिंग का आग्रह किया था और "बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।"

जंगलराज और 'कट्टा सरकार' पर तीखा हमला

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमलावर होते हुए 'जंगलराज' और 'कट्टा सरकार' की वापसी की संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "जब मैं जंगलराज और कट्टा सरकार की बात करता था तो आरजेडी कोई आपत्ति नहीं जताती थी। हालाँकि, इससे कांग्रेस बेचैन हो जाती थी। आज मैं फिर से दोहराना चाहता हूं कि कट्टा सरकार बिहार में कभी नहीं लौटेगी।"

उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में अब "जंगलराज की कभी वापसी नहीं होगी।"

पुराने 'MY फॉर्मूला' का अंत, नया सकारात्मक फॉर्मूला

पीएम मोदी ने महागठबंधन के पुराने MY (मुस्लिम-यादव) फॉर्मूले को खारिज करते हुए कहा कि इस जीत ने 'सांप्रदायिक MY फॉर्मूला का अंत' कर दिया है।

उन्होंने कहा, "महागठबंधन ने तुष्टीकरण वाला MY फॉर्मूला बनाया था। आज की जीत ने सकारात्मक MY फॉर्मूला महिला और यूथ बनाया।"

पीएम मोदी ने बिहार के युवाओं का विशेष अभिनंदन किया और कहा कि आज बिहार, देश के उन राज्यों में है, जहां सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या है और इनमें हर धर्म और हर जाति के युवा शामिल हैं।

उन्होंने कहा, "बिहार की ये जीत बेटियों और माताओं की जीत है। बिहार में अब तुष्टिकरण की जगह संतुष्टीकरण है।"

बंगाल में भी जीत का किया दावा

पीएम मोदी ने बिहार की जीत को बंगाल में होने वाले चुनावों के लिए भी एक संकेत बताया। उन्होंने कहा, "गंगाजी बिहार से होकर ही बंगाल तक पहुंचती हैं। बिहार ने बंगाल में विजय का रास्ता भी बना दिया है।"

उन्होंने बंगाल के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा, "मैं बंगाल के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि अब भाजपा आपके साथ मिलकर जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी।"

बीजेपी मुख्यालय पहुंचते ही पीएम मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा घुमाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें मखाने की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)