होम शाहजहांपुर के तिलहर में यूनिटी मार्च में शामिल हुए ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और भाजपा सांसद अरुण सागर

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 14, 2025 07:13 PM

शाहजहांपुर के तिलहर में यूनिटी मार्च में शामिल हुए ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और भाजपा सांसद अरुण सागर

सांसद बोले-सरदार पटेल जी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया

शाहजहांपुर के तिलहर में यूनिटी मार्च में शामिल हुए ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और भाजपा सांसद अरुण सागर

शाहजहांपुर | लौह पुरूष सरदार पटेल की 150 जयंति के अवसर पर तिलहल विधानसभा क्षेत्र यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य और सांसद अरुण सागर ने शिरकत की। उन्होने सबसे पहले सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। उसके बाद सभा को संबोधित कर लोगों को सरदार पटेल की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी ।उसके बाद यूनिटी मार्च गांव मलूकापुर से शुरू होकर गांव खडकरी होते हुए समधाना में संपन्न हुई। इस दौरान यात्रा में सरदार पटेल जी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। 

सांसद ने कहा कि लौह पुरुष और राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को देश राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाता है। सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर देश भर में जगह जगह ‘रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल अपनी बेहतरीन नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमताओं के लिए भी जाने जाते थे। पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार पटेल को भारत का बिस्मार्क भी कहा जाता है। रन फॉर यूनिटी का आयोजन हमें भारत की एकता और अखंडता की महत्वपूर्ण सीख देता है। यह आयोजन हम सबको अपने देश की विविधता में एकता का महत्व समझाता है। इस दौड़ में सम्मिलित होकर सरदार पटेल के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार कई योजनाएं शुरू की हैं। जिनमें बैंकिंग और बीमा से संबंधित योजनाएँ जैसे जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना शामिल हैं। इनके अलावा, मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, पीएम स्वनिधि (सड़क विक्रेताओं के लिए) और ग्रामीण विकास के लिए मनरेगा जैसी योजनाएँ भी चल रही हैं। छात्र और महिलाओं के लिए भी विभिन्न छात्रवृत्तियाँ और सशक्तिकरण योजनाएँ चलाई जा रही हैं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, एमएलसी डॉ0 सुधीर गुप्ता, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनपदवासियों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)