होम ममता बनर्जी की भतीजी ने उठाया खौफनाक कदम, घर में फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय बृष्टि का शव
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। 28 वर्षीय बृष्टि मुखर्जी ने मंगलवार (1 सितंबर 2026) को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। 28 वर्षीय बृष्टि मुखर्जी ने मंगलवार (1 सितंबर 2026) को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव बीरभूम जिले के रामपुरहाट के कुसुंबा गांव स्थित उनके घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका हुआ मिला।
बृष्टि मुखर्जी, ममता बनर्जी के ममेरे भाई निखिल मुखर्जी की बेटी थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुरहाट पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बृष्टि मुखर्जी के शव को उनके घर से बरामद करने के बाद अटॉपसी के लिए रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, बृष्टि मुखर्जी पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से गुजर रही थीं। बताया जा रहा है कि वह उन कर्मचारियों में शामिल थीं, जिनकी नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रद्द कर दी गई थी।
बृष्टि बोलपुर अपर प्राइमरी स्कूल में नॉन-टीचिंग स्टाफ के तौर पर काम करती थीं। यह मामला पश्चिम बंगाल के चर्चित कैश फॉर जॉब मामले से जुड़ा था। मार्च 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्तियों से संबंधित आदेश को रद्द कर दिया था। इसके बाद करीब 26 हजार टीचिंग और नॉन-टीचिंग कर्मचारियों की नियुक्तियां समाप्त कर दी गई थीं।
करीब 26 हजार कर्मचारियों की नियुक्तियां रद्द करने का शुरुआती आदेश कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिया था। इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा।
नौकरी गंवाने वाले कर्मचारियों की सूची में बृष्टि मुखर्जी का नाम भी शामिल था। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस सूची में उनका नाम 608वें नंबर पर था। अब उनकी मौत के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत की वास्तविक परिस्थितियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।