होम जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 3 आतंकी ढ़ेर, एनकाउंटर जारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 15, 2025 07:42 PM

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 3 आतंकी ढ़ेर, एनकाउंटर जारी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 3 आतंकी ढ़ेर, एनकाउंटर जारी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 3 आतंकी ढ़ेर, एनकाउंटर जारी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करने का फैसला किया है। सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश में पूरे इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और मुठभेड़ में आतंकियों को मार गिरा रहे हैं। अब गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। आइये जानते हैं इस मुठभेड़ के बारे में सभी अपडेट।
त्राल इलाके में मुठभेड़ जारी
दरअसल, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के त्राल के नादिर गांव में हो रही है। यह क्षेत्र दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अंतर्गत आता है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को आशंका है कि इलाके में 02 से 03 आतंकी फंसे हुए हैं। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम का आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है।
पुलिस ने एक बयान जारी किया
त्राल इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ को लेकर कश्मीर जोन की पुलिस ने भी बयान जारी किया है। पुलिस ने कहा- "अवंतीपोरा के नादेर, त्राल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल लगे हुए हैं। आगे की जानकारी जारी की जाएगी।"
शोपियां में तीन आतंकवादी मारे गए
इससे पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। ये तीनों आतंकवादी लश्कर-तैयबा के थे। भारतीय सेना ने कहा है कि ऑपरेशन केलर के तहत इन आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन के तीन सदस्य मारे गए हैं। राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट को शोपियां के शोकल केलार के सामान्य क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद मुठभेड़ में तीन दुर्दांत आतंकवादी मारे गए। ऑपरेशन अभी जारी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)