होम क्या विदेश मंत्री एस जयशंकर की जान को है खतरा? ऑपरेशन सिंदूर के बाद की बढ़ाई गई सुरक्षा

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 14, 2025 09:41 PM

क्या विदेश मंत्री एस जयशंकर की जान को है खतरा? ऑपरेशन सिंदूर के बाद की बढ़ाई गई सुरक्षा

क्या विदेश मंत्री एस जयशंकर की जान को है खतरा? ऑपरेशन सिंदूर के बाद की बढ़ाई गई सुरक्षा

क्या विदेश मंत्री एस जयशंकर की जान को है खतरा? ऑपरेशन सिंदूर के बाद की बढ़ाई गई सुरक्षा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके काफिले में एक बुलेटप्रूफ वाहन भी शामिल है। विदेश मंत्री जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे पहले और बाद में वह लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते रहे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत में कई जगहों पर हमला करने की कोशिश की। मौजूदा हालात को देखते हुए एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए जवाबी कार्रवाई की। अब भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव है, हालांकि अच्छी बात यह है कि दोनों के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बन गई है। मौजूदा हालात को देखते हुए एस जयशंकर के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी मुहैया कराई गई है।
एस जयशंकर की बुलेटप्रूफ कार में क्या होगा खास?
विदेश मंत्री जयशंकर को दी जाने वाली बुलेटप्रूफ कार सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम होगी। इस प्रकार की कार का ग्लास काफी मोटा होता है, जो लेमिनेटेड भी होता है। ये गोली को अन्दर जाने से रोकते हैं। यदि कार का टायर पंचर हो जाए तो यह 50 किलोमीटर से अधिक चलने में सक्षम है। इसे हर प्रकार के हमले को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
पिछले साल बढ़ाई गई थी एस जयशंकर की सुरक्षा
विदेश मंत्री जयशंकर की सुरक्षा पिछले साल अक्टूबर में बढ़ा दी गई थी। उन्हें वाई से जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। उनकी सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान तैनात किये जायेंगे। देश के अधिकतर नेताओं को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना हाई अलर्ट पर है। सीमा के साथ-साथ देश के अंदर भी सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)