होम दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल को पार कर पहली बार दिल्ली से 800 सैनिक लेकर श्रीनगर पहुंची ट्रेन

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 15, 2025 07:32 PM

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल को पार कर पहली बार दिल्ली से 800 सैनिक लेकर श्रीनगर पहुंची ट्रेन

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल को पार कर पहली बार दिल्ली से 800 सैनिक लेकर श्रीनगर पहुंची ट्रेन

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल को पार कर पहली बार दिल्ली से 800 सैनिक लेकर श्रीनगर पहुंची ट्रेन

दिल्ली से ट्रेन द्वारा श्रीनगर पहुंचने का सपना बुधवार को साकार हो गया। पहली बार सुरक्षा बलों को लेकर एक ट्रेन उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला (यूएसबीआरएल) रेल संपर्क मार्ग से दिल्ली से श्रीनगर पहुंची। यह रेलगाड़ी विशेष रूप से सुरक्षा बलों के लिए चलाई गई थी।
लगभग 800 सैनिकों को श्रीनगर रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। यह पहली बार था कि इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को लेकर कोई रेलगाड़ी दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज और देश के पहले केबल ब्रिज को पार कर गई।
तीन जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा के लिए कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने सुरक्षा बलों के लिए यह विशेष ट्रेन संचालित की। ट्रेन बुधवार सुबह आठ बजे कटरा रेलवे स्टेशन से श्रीनगर के लिए रवाना हुई। करीब दस बजे दुनिया का सबसे ऊंचा रेलमार्ग आर्च ब्रिज से गुजरा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)