होम ट्रंप के खुलासे पर मोदी क्यों है मौन : कांग्रेस

समाचारदेश Alert Star Digital Team May 14, 2025 09:33 PM

ट्रंप के खुलासे पर मोदी क्यों है मौन : कांग्रेस

ट्रंप के खुलासे पर मोदी क्यों है मौन : कांग्रेस

ट्रंप के खुलासे पर मोदी क्यों है मौन : कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खुलासे के बाद भी आम तौर पर मुखर रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर का अमेरिका के दबाव के सामने चुप्पी साधना हैरान करता है।

कांग्रेस ने कहा है कि ट्रम्प ने खुलासा किया है कि उन्होंने प्रतिबंधों और व्यापारिक सौदों के लालच और धमकी का इस्तेमाल करके भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए ब्लैकमेल कर मजबूर किया है। ट्रम्प ने तब एक्स पर सैन्य कार्रवाई रोकने की जानकारी भी दी थी।

पार्टी संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने कहा “कुछ दिन पहले हमें पाकिस्तान के साथ युद्धविराम की जानकारी अमेरिका के राष्ट्रपति से मिली थी। अब, कल सऊदी अरब में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप ने खुलासा किया कि उन्होंने प्रतिबंधों और व्यापारिक सौदों के लालच और धमकी का इस्तेमाल करके भारत को इस युद्धविराम के लिए मजबूर किया और ब्लैकमेल किया।”


उन्होंने कहा कि इस खुलासे के बारे में आम तौर पर अत्यंत मुखर रहने वाले प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री का क्या कहना है। क्या उन्होंने अमेरिकी दबाव के सामने भारत के सुरक्षा हितों को गिरवी रख दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)