होम उपचुनाव में भाजपा ने की वोटों की लूट : अखिलेश यादव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 22, 2024 07:18 PM

उपचुनाव में भाजपा ने की वोटों की लूट : अखिलेश यादव

उपचुनाव में भाजपा ने की वोटों की लूट : अखिलेश यादव

उपचुनाव में भाजपा ने की वोटों की लूट : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हर स्तर पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। योगी सरकार इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र को सबसे खराब स्तर पर भाजपा ने पहुंचा दिया है। भाजपा को पता था कि वो उपचुनाव हार रहे हैं। इसीलिए पूरी सरकार वोट लूटने में लगी हुई थी। कमिश्नर दूसरे प्रदेश से इसलिए लाए गए कि उत्तर प्रदेश में लूट मचाई जाए। उत्तर प्रदेश में तैनात कुछ अधिकारी राजस्थान के हैं, जो यहां से कमाई कर लूट का पैसा राजस्थान में निवेश कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों के बारे में सबको पता है और समय आने पर सबका हिसाब होगा।उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश का चुनाव आप सबने देखा, ऐसा चुनाव किसी ने नहीं देखा होगा, जैसा चुनाव हुआ। भारतीय जनता पार्टी की घबराहट यह है कि वो 9 की 9 सीटें हार रही है। उसी का परिणाम है कि उन्होंने वोट को लूटा, दबाव बनाया और प्रशासन को लगा दिया। सबसे ज्यादा अधर्मी अगर कोई है तो वो भारतीय जनता पार्टी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)