होम सामाजिक, आर्थिक और शैक्ष‍णिक न्‍याय दिलाने वाला बजट-आनंदीबेन पटेल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 23, 2024 08:14 PM

सामाजिक, आर्थिक और शैक्ष‍णिक न्‍याय दिलाने वाला बजट-आनंदीबेन पटेल

सामाजिक, आर्थिक और शैक्ष‍णिक न्‍याय दिलाने वाला बजट-आनंदीबेन पटेल

सामाजिक, आर्थिक और शैक्ष‍णिक न्‍याय दिलाने वाला बजट-आनंदीबेन पटेल

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के 140 करोड़ लोगों को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक न्याय दिलाने वाला है।आम बजट को अमृत काल के लिहाज से बेहद अहम बताते हुए उन्होंने कहा कि बजट में किसान, गरीब, युवा तथा महिला सभी के लिए कुछ न कुछ है। इसलिए मैं कह सकती हूं कि आज पेश किया गया बजट देश को आर्थिक और सामाजिक न्याय देने वाला है, जिसमें मध्यम वर्ग को न्याय, औद्योगीकरण को बढ़ावा, बेरोजगारों को रोजगार तथा गरीब आदिवासी और अल्पसंख्यकों को न्याय देने की व्यवस्था है।राज्यपाल ने कहा कि बजट में कृषि और सामाजिक क्षेत्र का विशेष ध्यान रखने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास और युवाओं के कौशल विकास पर बल देने से अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि बजट में नौ प्राथमिकताएं निर्धारित की गयी हैं, जिसमें खेती में उत्पादकता, रोजगार और क्षमता विकास, समग्र मानव संसाधन विकास, सामाजिक न्याय, विनिर्माण एवं सेवाएं, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, नवाचार, शोध और विकास तथा अगली पीढ़ी के सुधार के लिए अनेक कारकों का प्राथमिकता दिया जाना शामिल है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को 05 साल के लिए बढ़ाये जाने से 80 लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए 1.48 लाख करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)