होम इण्टरनेशनल टीचिंग ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिकाएं अव्वल
इण्टरनेशनल टीचिंग ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिकाएं अव्वल
लखनऊ, 23 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के कैम्ब्रिज सेक्शन की दो शिक्षकाओं सुश्री शान आरा खान एवं सुश्री शिल्पी अग्रवाल ने इण्टरनेशनल सेन्टा टीचिंग प्रोफेशनल ओलम्पियाड में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर विश्व पटल पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित शिक्षण ओलम्पियाड में पूरे विश्व से 80,000 से अधिक शिक्षकों ने प्रतिभाग किया, जिनमें सुश्री शान आरा खान ने सीनियर सेकेण्डरी इंग्लिश कैटेगरी में चतुर्थ इण्टरनेशनल रैंक अर्जित की है जबकि सुश्री शिल्पी अग्रवाल ने कम्प्यूटर साइंस में पाँचवी इण्टरनेशनल रैंक अर्जित कर सी.एम.एस. की अनूठी शिक्षण पद्धति का परचम लहराया है। सी.एम.एस. शिक्षिकाओं ने इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में अपनी शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल की बदौलत विश्व के टॉप 100 शिक्षकों में अपनी जगह बनाई है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने दोनों शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी हैं।सेन्टर फॉर टीचर एक्रिडिटेशन (सेन्टा) के तत्वावधान में टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड (टी.पी.ओ.) का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षणेतर प्रतिभा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित एवं उत्प्रेरित करना है। इस अनूठी प्रतियोगिता में विषयवार ज्ञान, अनुभव एवं उच्च शैक्षणिक मानकों के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाता है। इस प्रकार, इस ओलम्पियाड द्वारा शिक्षकों की क्षमताओं को पहचानकर एवं उनकी प्रतिभाओं का विकास कर शिक्षणेतर कार्यो में उनके प्रदर्शन में गुणात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।