होम उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 22, 2024 09:30 PM

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय-7 कालीदास मार्ग पर जनता दर्शन किया। साथ ही अलग-अलग जिलों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।

उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने जनता दर्शन में आ फरियादियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हर व्यक्ति को हर समस्या का हर संभव निदान किया जायेगा।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाए कि समस्या लेकर आए व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दोबारा कहीं भटकना न और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगजनों, बुजुर्गों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

जनता दर्शन में भूमि विवाद ,दुर्घटनाओं से संबंधित, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, भूमि पट्टा, कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, सड़क बनवाने, विद्युत, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने, उत्पीड़न से संबंधित विभिन्न समस्याएं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी। उपमुख्यमंत्री फरियादियों के पास खुद चलकर गये और एक-एक व्यक्ति की समस्या को उनसे सीधे रूबरू होकर सुना ।

जनता दर्शन में संभल, कुशीनगर , लखीमपुर खीरी, उन्नाव, पीलीभीत,हाथरस, अलीगढ़, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मैनपुरी, कन्नौज, प्रयागराज, हरदोई,आगरा, लखनऊ, देवरिया, बलरामपुर, जौनपुर रायबरेली, कासगंज, बिजनौर, शाहजहांपुर, कानपुर देहात, ललितपुर, इटावा, सीतापुर लगभग 3 दर्जन जिलों से कई सैकड़ा लोगों ने आकर अपनी समस्याएं रखी।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्याओं के निस्तारण के बावत संभल , लखीमपुर, बदायूं के जिला अधिकारी और कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक व शासन के उच्चाधिकारियों से फोन पर बात करते हुए यथोचित दिशा निर्देश दिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)