होम NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा ऐक्शन, मास्टरमाइंड को दबोचा, 2 सॉल्वर भी अरेस्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 20, 2024 09:18 PM

NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा ऐक्शन, मास्टरमाइंड को दबोचा, 2 सॉल्वर भी अरेस्ट

NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा ऐक्शन, मास्टरमाइंड को दबोचा, 2 सॉल्वर भी अरेस्ट

NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा ऐक्शन, मास्टरमाइंड को दबोचा, 2 सॉल्वर भी अरेस्ट

सीबीआई ने पटना NEET-UG पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक मास्टरमाइंड आरोपियों में शामिल है। बाकी दो भरतपुर मेडिकल कॉलेज के दो छात्र बताए जाते हैं।इन मेडिकल छात्रों की पहचान कुमार मंगलम बिश्नोई और दीपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि ये सॉल्वर की भूमिका निभा रहे थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, टेक्निकल सर्विलॉन्स में परीक्षा के दिन आरोपियों के हजारीबाग में मौजूद होने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार तीसरा शख्स शशि कुमार पासवान कथित तौर पर मास्टरमाइंड आरोपियों में से एक है।

अब तक 21 गिरफ्तार
सूत्रों का कहना है कि शशि कुमार पासवान सरगना को हर तरह की मदद मुहैया करा रहा था। पीटीआई के अनुसार, कथित मास्टरमाइंड में शुमार शशि पासवान बी. टेक ग्रेजुएट है जिसे CBI ने एनआईटी-जमशेदपुर से गिरफ्तार किया। मास्टरमाइंड के साथ दो एमबीबीएस छात्रों को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों ने कथित तौर पर 'सॉल्वर' की भूमिका निभाई थी। इस गिरफ्तारी के साथ, कथित पेपर लीक से जुड़ी अनियमितताओं से संबंधित छह मामलों में CBI की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या 21 हो गई है।

मेडिकल छात्रों पर 'सॉल्वर' होने का आरोप
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए दो एमबीबीएस छात्र राजस्थान के भरतपुर के एक मेडिकल कॉलेज से हैं। अधिकारियों ने बताया कि एमबीबीएस के दूसरे इयर के छात्र कुमार मंगलम बिश्नोई और पहले साल के छात्र दीपेंद्र शर्मा 5 मई को हजारीबाग में मौजूद थे। इसी दिन नीट यूजी की परीक्षा हुई थी। ये दोनों कथित तौर पर पंकज कुमार नाम के एक इंजीनियर की ओर से चुराए गए पेपर के लिए 'सॉल्वर' की भूमिका निभा रहे थे।

सरगना के साथ काम कर रहा था आरोपी शशि
बता दें कि पंकज कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि शशिकांत पासवान उर्फ ​​शशि उर्फ ​​पासु नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर से बीटेक (इलेक्ट्रिकल) पासआउट है। शशिकांत पासवान कथित तौर पर पंकज कुमार और रॉकी के साथ मिलकर काम कर रहा था। रॉकी को भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर (झारखंड) के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ ​​आदित्य ने हजारीबाग में एनटीए ट्रंक से कथित तौर पर NEET-UG का पेपर चुराया था।

रांची रिम्स की छात्रा से भी पूछताछ
सीबीआई ने शुक्रवार को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा सुरभि कुमारी को 'सॉल्वर मॉड्यूल' का हिस्सा होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने दो दिनों की विस्तृत पूछताछ के बाद सुरभि कुमारी को हिरासत में लिया था। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई की टीम ने बुधवार को अस्पताल प्रबंधन से संपर्क किया और कहा कि छात्रा सुरभि कुमारी से नीट पेपर लीक के सिलसिले में पूछताछ करना चाहते हैं। प्रबंधन ने सीबीआई की टीम को पूरा सहयोग दिया। यह पूछताछ गुरुवार को भी जारी रही।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)